स्वच्छ भारत मिशन योजना को लगाया गया पलीता

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

हैदरगढ़, बाराबंकी। हाल ही स्वच्छ भारत मिशन के तहत गाँवों में बनाये गए शौचालय निष्प्रयोज्य साबित हो रहे है। मामला विकासखण्ड त्रिवेदीगंज के अंतर्गत ग्राम पंचायत लाही से जुड़ा हुआ है। गाँवों में बड़े पैमाने पर भारत सरकार की स्वच्छ भारत मिशन योजना के अंतर्गत हाल ही बनाये गए अधिकतर शौचालय प्रयोग में नही लाये जा रहे है। मोहम्मदपुर, तेजवापुर, मारूफपुर, गौरी, कबूलपुर, बल्ला साईं खेड़ा, अलमापुर समेत दर्जनों गांवों में सरकार द्वारा लाखों रुपये खर्च करके गाँव को कागजी खानापूर्ति करते हुए ओ डी एफ घोषित कर दिये गए। उक्त गाँवों में निर्मित कई दर्जन शौचालय उपयोग में नही लाये जा रहे है। विकासखण्ड त्रिवेदीगंज के अंतर्गत लाही गाँव मे बने हुए शौचालय में। इस गाँव मे बने शौचालय में मानकों को ताख पर रखकर निर्माण कराए जाने से कई शौचालयों के दरवाजे, प्लास्टर आदि उखड़ रहे है।

सैफ़ अली संवाददाता थाना हैदरगढ़ की रिपोर्टर

Don`t copy text!