ऑन ड्यूटी दो पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना पड़ा भारी

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बाराबंकी। ड्यूटी पर तैनात दो पुलिसकर्मियों से अभद्रता करना 5 लोगों को भारी पड़ गया। कोतवाली नगर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर जिनमें से 2 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जबकि 3 लोगों की भी शीघ्र गिरफ्तारी कर ली जाएगी। घटना कोतवाली नगर क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट की है जब डायल 112 पर दो पक्षों में झगड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली तत्काल सिटी चैकी से दो आरक्षी घटनास्थल पर पहुंचे जहां पर कुछ लोगों ने दोनों सिपाहियों के साथ झगड़ा अभद्रता की वर्दी पर हाथ लगाया और सरकारी काम में बाधा उत्पन्न की। इसको लेकर पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि इस संबंध में कोतवाली नगर पुलिस ने 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया। जिसमें से 2 लोगों को गिरफ्तार भी करके जेल भेज दिया गया है जबकि 3 लोगों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द की जाएगी पुलिस अधीक्षक डॉ अरविंद चतुर्वेदी ने चेतावनी देते हुए स्पष्ट कहा कि जो लोग कानून व्यवस्था का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!