बाराबंकी थाना सुबेहा पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद ।-
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा चोरों/लुटेरों एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक सुबेहा श्री गंगेश कुमार शुक्ला के नेतृत्व में थाना सुबेहा पुलिस टीम द्वारा दिनांक 07.08.2020 को देखभाल क्षेत्र के दौरान एक अभियुक्त मोहित तिवारी पुत्र कल्पनाथ तिवारी निवासी शहरी इस्लामपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी को समय 14.25 बजे शुक्लबाजार तिराहा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की एक अदद मोटर साइकिल बरामद की गयी। अभियुक्त के विरूद्ध थाना सुबेहा पर मु0अ0सं0-182/2020 धारा 41/411 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त-
मोहित तिवारी पुत्र कल्पनाथ तिवारी निवासी शहरी इस्लामपुर थाना सुबेहा जनपद बाराबंकी।
मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

