चीन के साथ तनाव के बीच भारत को हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा अमेरिका
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
वाशिंगटन । अमेरिका, भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन हथियारों में सशस्त्र ड्रोन भी शामिल हैं, जो 1,000 पौंड से अधिक बम और मिसाइल ले जा सकते हैं। भारत और चीन के सैनिकों के बीच पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद चीन और भारत के बीच पैदा हुए तनाव के दौरान यह करार कदम मायने रखता है। भारतीय सेना के 20 जवान 15 जून को हुई झड़प में शहीद हो गए थे। विदेश नीति पर केंद्रित एक प्रमुख पत्रिका ने अमेरिकी अधिकारियों और संसद के सहयोगियों के साक्षात्कारों के आधार पर लिखी रिपोर्ट में कहा कि डोनाल्ड ट्रम्प प्रशासन भारत और चीन के बीच सीमा पर हिंसक झड़प के मद्देनजर भारत में हथियारों की बिक्री बढ़ाने की योजना बना रहा है, जिससे वाशिंगटन और बीजिंग के बीच तनाव पैदा हो सकता है।
Related Posts

