विकास कार्य के नाम पर हो रहा है मजाक -नगर पंचायत बंकी के बड़ेमिया मजार रोड का हाल

अब्दुल मुईद सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज।

बाराबंकी। शहर से सटी नगर पंचायत बंकी में बड़े मिया मजार रोड पर हो रहे विकास कार्य में मानक को दरकिनार करके नाली व खड़ण्जा निर्माण में हो रही है मनमानी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत बंकी में बन रही रोड पूर्णरूप से मानक विहीन स्तर से बनाई जा रही है, कई लोगों के दरवाजे को छोड़कर दूर से रोड का निर्माण किया जा रहा है, कही-कहीं पर तो सरकारी नल के आस पास इण्टरलाकिंग व नाली नहीं बनाई जा रही है। रोड पर पटाई के नाम पर सिर्फ ऊपर-ऊपर गिट्टी डाली जा रही है। कहीं कही पर तो पहुंच वालों के चबूतरे बनाये जाते हैं किन्तु जो गरीब हैं उनके चबूतरे के बाहर भी इण्टरलाकिंग नहीं लगाई जा रही है।


इस सम्बंध में वार्ड के सभासद प्रतिनिधि विनय गुप्ता, एडवोकेट से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि हमने ठेकेदार से कई बार मौखिक रूप से कहा कि भईया निर्माण कार्य ठीक ढंग से करा दीजिए, मोहल्ले वाले तो हमसे शिकायत करते हैं कि निर्माण कार्य सही नही हो रहा है फिर भी ठेकेदार अपनी मनमानी पर उतारू है। अब देखना है कि क्या ठेकेदार इसी तरह से अपनी मर्जी के अनुसार निर्माण कार्य करते रहेंगे या ठीक ढंग से विकास कार्य होगा। यह तो आने वाला समय ही बतायेगा।

अब्दुल मुईद
सिटी रिपोर्टर एस0एम0 न्यूज।

Don`t copy text!