रामनगर बाराबंकी। श्री राम मंदिर केवल मंदिर नहीं अपितु भारत के राष्ट्रीय धार्मिक सांस्कृतिक चेतना के गौरव का प्रतीक है यह बातें विहिप जिला उपाध्यक्ष डॉ. आर. पी. दुबे ने हिन्दू परिषद के 56 वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कही। प्रखंड मंत्री राहुल कुमार वर्मा ने संगठन के उद्देश्यों व संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा की 1984 से प्रारंभ हुई वर्तमान संघर्ष में तीन लाख से अधिक गांव की सहभागिता के साथ 16 करोड़ राम भक्तों ने भाग लिया। 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के ऐतिहासिक निर्णय देने तक या संघर्ष निरंतर चलता रहा। राष्ट्रीय गौरव के प्रतीक भगवान श्री राम के भव्य मंदिर निर्माण का संकल्प एक एक कदम आगे बढ़ते हुए साकार हो रहा है। प्रखंड अध्यक्ष एसपी शुक्ला ने कहा श्री राम मंदिर सशक्त व गौरवशाली भारत का आधार बनेगा। इस अवसर पर प्रखंड उपाध्यक्ष बबलू वर्मा, अमेरिका वर्मा, विजय लोधी सहित तमाम कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।
खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com
व्हाट्सएप नंबर 9415526500
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें 9889789714/8564852662

