स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिवारजनो को किया सम्मानित

शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स

बाराबंकी। कांग्रेस पार्टी की अगुवाई में इस देश की आवाम ने 62 वर्षो तक आजादी की लड़ाई लड़कर 15 अगस्त 1947 को देश को आजादी दिलाकर अंग्रेजो को भारत छोड़ने पर मजबूर कर दिया था। इस स्वतंत्रता संग्राम में लाखो लोगो ने आपना बलिदान ही नही दिया बल्कि हँसते-हँसते फाँसी की फंदे पर झूल गये। हमे इस बात का अभिमान है कि हम उस पार्टी के सिपाही है जो भारत देश की आजादी की लड़ाई की अगुवा थी 1885 में जिसका गठन ही देश को आजादी दिलाने के लिये किया गया था। आज हम देश की आजादी के सिपाही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के आश्रितो को सम्मानित करके उन्हे इस बात का एहसास दिलायेगे कि एक बार भी हमे गोरो से नही उन लोगो से एक लडाई लडनी है जिनका आजादी की लडाई में कोई योगदान नही था आज वो देश में नफरत की दुकान खोलकर बैठे है उन्हे आपके सहयोग से हराने के लिये आर्शीवाद लेने कांग्रेस परिवार आपके दरवाजे पर आया है। उक्त उद््गार उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के युवक कांग्रेस के अध्यक्ष कनिष्क पाण्डेय ने मंगलवार को कांग्रेस कार्यालय पर आजादी मेरा अभियान कार्यक्रम के तहत आयोजित बैठक में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियो के परिवारजनो को सम्मानित करने के पूर्व व्यक्त किये। उक्त अवसर पर युवक कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी राष्ट्रीय सचिव विनीत कम्बोज, राष्ट्रीय सचिव मो0 शाहिद, तथा बाराबंकी जनपद के युवक कांग्रेस के प्रभारी संदीप पाल विशेष रूप से मौजूद थे।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।].

 

Don`t copy text!