राहगीरों के लिए मुसीबत बने रोड के गड्ढे

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

जैदपुर बाराबंकी। जैदपुर से सिद्धौर जाने वाले मार्ग पर नवाबपुर नहर से लेकर सिद्धौर बी यल बी स्कूल तक सारे रोड पर इतने गड्ढे हो गए हैं की उन गड्ढों को बयां नहीं किया जा सकता राहगीरों के चलने पर जगह जगह गड्ढे पानी से भरे तथा इतने गहरे गड्ढे आज तक हमने किसी रोड पर नहीं देखा जो कि सारे अधिकारी तथा मंत्री विधायक सांसद सारे लोग आते रहते हैं लेकिन रोड के इन गड्ढों पर किसी की नजर नहीं पड़ती खबर पर खबर लगती रहती है लेकिन सरकार भी इन गड्ढों पर ध्यान नहीं देती आए दिन गड्ढों के कारण एक्सीडेंट भी हुआ करते हैं हम बताते चलें कि नवाब पुर से लेकर भिटौरा लखन हाजीपुर बीएलबी स्कूल सिद्धौर तक इतने गड्ढे हो गए हैं कि राहगीरों को चलना मुश्किल है इसके बावजूद खस्ताहाल मार्ग की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है जबकि जैदपुर से सिद्धौर के लिए इकलौते मार्ग पर भारी संख्या छोटे-बड़े वाहनों समेत खस्ताहाल इस मार्ग से जनप्रतिनिधियों एवं शाहबानो का भी आवागमन रहता है जिम्मेदारों द्वारा ध्यान ना दिए जाने का खामियाजा लोगों को जोखिम भरे मार्ग से गुजरना पड़ रहा है स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार उक्त रोड बनवाने जाने के बारे में कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से कहा गया लेकिन नतीजा जीरो निकला राहगीर बेचारे मजबूर होकर जोखिम भरे रोड पर चलने को मजबूर हैंै।

मामुन अंसारी संवाददाता बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!