महिला ने पति व देवर पर लगाया खुद को व बेटी को मारने पीटने का आरोप मारपीट के बाद इलाज के अभाव में बेटी की हुई मृत्यु
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पति व देवर पर मारने पीटने का आरोप लगाया है।मामला रूदौली कोतवाली की शुजागंज चौकी क्षेत्र के मीनापुर फ़गौली गांव का है।
ग्राम मीनापुर फ़गौली निवासिनी ज्योति वर्मा पत्नी शिव बचन वर्मा ने कोतवाली रुदौली में शिकायती पत्र देकर पति शिवबचन वर्मा व देवर अतुल वर्मा व अन्नू वर्मा पुत्र गण केशव राम वर्मा पर दहेज कम लाने को लेकर मारने पीटने का आरोप लगाया है और साथ ही यह भी आरोप लगाया है कि मेरे साथ एक बच्ची किंजल वर्मा भी थी जिसे भी मारा पीटा गया है जिसकी हालत गम्भीर हो गई है और बेटी किंजल वर्मा की दवा इलाज भी नहीं कराया गया है जिससे 21 व 22 अगस्त की मध्य रात को लगभग तीन बजे उसकी मृत्यु हो गई।तब से शिव बचन वर्मा घर से भागे हुए हैं।पीड़ित ज्योति वर्मा ने उक्त लोगों पर आए दिन कम दहेज लाने के कारण प्रताड़ित करने व मारने पीटने का भी आरोप लगाया है।पीड़ित ने दिये गए शिकायती पत्र में मृतक किंजल वर्मा का पोस्टमार्टम कराकर दोषी लोगों पर रिपोर्ट लिखकर कार्यवाही की मांग की है।क्षेत्राधिकारी डॉ0 धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया है।मामले में जाँच की जा रही है सत्यता पाए जाने पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जाएगी।

