भेलसर(अयोध्या।तहसील रुदौली क्षेत्र में रुक रुक कर लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान ढह गया जिसमें दब कर एक युवक सहित चार बकरी की मौत हो गई।
मामला रूदौली तहसील क्षेत्र के थाना मवई के अन्तर्गत ग्राम सभा सर्वसुख का पुरवा मजरे बड़ेला का है।जहाँ के निवासी भगवानदीन गौतम का कच्चा मकान लगातार रुक रुक कर हो रही बारिश के कहर से ढह गया।मकान ढहने से चार बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई तथा एक युवक अशोक कुमार गौतम पुत्र भगवान दीन गौतम उम्र लगभग 18 गम्भीर रूप से घायल हो गया।घायल युवक को परिजनों ने आनन फानन में निकटतम चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली में भर्ती कराया।जहाँ हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने प्रथम उपचार के बाद जिला अस्पताल अयोध्या रेफर कर दिया।जहाँ इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया।इस सम्बंध में एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि राजस्व टीम मौके पर भेजी गई है रिपोर्ट आने हर सम्भव सहायता प्रदान की जायेगी।
Related Posts

