भेलसर(अयोध्या)सैदपुर चौकी क्षेत्र के धर्मगंज गांव में तीन दिन पहले सूरत से आया एक युवक जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया।जिसे अायसो लेशन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा राजर्ष राजा दशरथ मेडिकल कालेज दर्शन लेे जाया गया।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवई के अधीक्षक डॉ.रविकांत ने बताया कि गत 19 अगस्त को युवक सूरत से आया था। 20 अगस्त को उसने जांच कराई थी।जांच रिपोर्ट में वह कोरोना संक्रमित पाया गया तथा उसके परिजनों को भी जांच कराने के लिए लेे जाया गया है।मवई के थाना प्रभारी राम किशन राना ने बताया कि गांव को सील कर दिया गया है।

