कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से आमजन में मची हलचल
अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
भेलसर(अयोध्या)रुदौली शहर में शहर में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ने से आमजन में हलचल मच गई है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली के कर्मचारी समेत शहर के 41 लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं।अधिकतर मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है।
मालूम हो कि शहर के आधा दर्जन मोहल्लों मे रैपिड जाच में 41 कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए है।मरीजों के घर के आस-पास नगर पालिका परिषद रुदौली ने बैरी कटिंग करा कर आवागमन बंद करा दिया है।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रूदौली के अधीक्षक डॉ0 पीके गुप्ता ने बताया की अस्पताल के एक कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव शनिवार को पाए जाने के बाद अस्पताल में प्रसव समेत इमरजेंसी सेवाएं बंद कर दी गई थी।रविवार दोपहर सेनिटाइज और सफाई का काम कराने के बाद शुरू अस्पताल खोल दिया गया है।उन्होंने बताया की शनिवार की शाम तक शहर के विभिन्न मोहल्लों के 15 लोग अब तक कोरोनावायरस पाए गए।रविवार को 100 लोगो की रैपिड जांच के बाद 26 लोग संकरस्मित पाए गए।कई मरीज निजी अस्पतालों के अलावा होम आइसोलेशन में है।लगातार स्वास्थ्य विभाग के कर्मी होम आइसोलेसन के मरीजों के संपर्क में है।नगर पालिका परिषद रूदौली के अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगो के घर के 100 मीटर की परिधि बैरिकेडिंग करा दी गई है और सैनिटाइजेशन के लिए नगर पालिका परिषद की टीम लगाई गई है।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

