अवैध कच्ची शराब के साथ तीन ग्रिफ्तार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)कोतवाली रुदौली की पुलिस ने अवैध कच्ची शराब के साथ तीन लोगों को ग्रिफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक रूदौली विश्वनाथ यादव ने बताया कि उपनिरीक्षक अशोक कुमार मय पुलिस बल के देखभाल क्षेत्र,अभियान चेकिंग अवैध शराब निष्कर्षण/विक्रय में मामूर थे कि सूचना मिली कि ग्राम मिर्जापुर में एक व्यक्ति के घर में भट्ठी चढाकर कच्ची अवैध शराब का निष्कर्षण किया जा रहा है।इस सूचना पर उपनिरीक्षक अशोक कुमार मय आरक्षी आनन्द यादव,विरेन्द्र यादव,अनुभव सिंह व रवि कुमार के मौके पर पहुंच कर घेर-घार कर एक बारगी दबिश देकर मौके से तीन नफर व्यक्तियों को घर के अन्दर भट्ठी चढाकर शराब निष्कर्षण करते हुए पकड़ लिया।पकड़े गये व्यक्तियों से नाम पता पूछते हुए तलाशी ली गयी तो एक ने अपना नाम श्यामलाल पुत्र दयाराम,दूसरे ने अपना नाम रामसुमिरन पुत्र केशवराम व तीसरे ने अपना नाम सियाराम उर्फ गोली पुत्र रामसुफल बताया।तलाशी के दौरान मौके से 20-20 लीटर के कुल 07 अदद प्लास्टिक की पिपिया में लगभग 136 लीटर अवैध देशी शराब तथा लगभग 5 कुन्तल महुआ(लहन)बरामद हुआ।बताया कि जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण उपरोक्त द्वारा पूर्व में भी अवैध देशी शराब का निष्कर्षण कर आस पास के गांवो में सप्लाई करते हैं।जिससे जनता में आक्रोश व्याप्त है।अभियुक्तगण को अवैध देशी शराब निष्कर्षण के जुर्म में पुलिस हिरासत में लेकर मु0अ0सं0 305/20 धारा 60(2)आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया व बरामदा लहन को नियमानुसार नष्ट किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त गणों को जेल भेजा जा रहा है।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।  खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com  शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

Don`t copy text!