सपा विधायक व एमएलसी ने मेधावियों को वितरित किया लैपटाॅप, किया हौसला अफजाई
बाराबंकी। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गए लैपटॉप को शुक्रवार को यूपी बोर्ड के मेधावियों को वितरित किया गया। सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव, एमएलसी राजेश यादव राजू व सपा जिलाध्यक्ष हाफिज आयाज की उपस्थिति में छेदा नगर के अभिमन्यु वर्मा, बीकर के अर्पित वर्मा, लक्ष्मणपुरी के आर्यन तिवारी, पीएसी की आंचल कनौजिया को लैपटाॅप सौंपा गया। इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा कि क्षेत्र के बच्चो के लिए लैपटॉप सपना था जिसे हमारे के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पूरा करने का काम किया है। लैपटॉप से बच्चों की आगे की पढ़ाई में लाभ प्राप्त कर सकेंगे। युवाओं की तरक्की से ही देश और प्रदेश तरक्की कर सकता है। विधायक धर्मराज ने लैपटॉप देते हुए मेधावियों से वादा करते हुए कहा कि जिस मेहनत और कठिन परिश्रम के माध्यम से उन्होंने हाईस्कूल की मेधावी सूची में अपना स्थान बनाया है इन सभी मेधावियों के साथ साथ इनके माता पिता भी बधाई के पात्र है उन्होंने मेधावी छात्रों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि इसी कठिन परिश्रम के साथ इंटरमीडिएट की मेधावी सूची में प्रदेश में प्रथम, दूसरा, तीसरा और चैथा स्थान प्राप्त करते है तो मै अपने निजी धन से आपको स्कूटी दूंगा। इस अवसर पर एमएलसी राजेश यादव राजू ने कहा कि समाजवादी पार्टी नौजवानों और छात्रों की हितैषी है पार्टी ने हमेशा युवाओं को आगे लाने का प्रयास किया है वर्तमान सरकार में छात्र नौजवान अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है पूर्ववर्ती सपा सरकार की छात्रों नौजवानों के हित में चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं को रोककर प्रदेश सरकार ने युवा विरोधी मानसिकता का प्रमाण दे दिया है। जिलाध्यक्ष हाफिज अयाज ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में गरीबों के जीवन में बदलाव लाने का काम किया गया था सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की कथनी और करनी में कोई फर्क नहीं है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार वर्मा बब्लू, आशीष सिंह आर्यन, प्रीतम वर्मा, शैलेन्द्र यादव, जसवंत यादव, करुणेश द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

