अथक प्रयास से ही सफलता हासिल होती है: जैनेन्द्र एबीएसए ने छात्र-छात्राओं को वितरित किया यूनीफार्म
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बाराबंकी। शहर के मुंशीगंज स्थित प्राथमिक विद्यालय मुंशीगंज में आज विद्यालय के छात्र-छात्राओं को निःशुल्क यूनिफार्म का वितरण नगर के खण्ड शिक्षा अधिकारी जैनेन्द्र कुमार के द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के बच्चों द्वारा अतिथि जैनेन्द्र कुमार के लिये स्वागत गान प्रस्तुत कर की गई। कार्यक्रम में मौजूद जैनेन्द्र कुमार ने छात्रों से कहा कि जिस प्रकार सूर्य स्वयं जलकर प्रकाश फैलाता है, उसी प्रकार अथक प्रयास से ही सफलता हासिल होती है। इसलिये आप सभी को प्रयास करते रहना चाहिये तथा खूब मन लगाकर अपनी पढ़ाई करनी चाहिये ताकि आगे चलकर आप सब देश का नाम रौशन कर सको। उन्होंने यह भी कहा कि ईमानदारी से किये गये प्रयास से सफलता अवश्य हासिल होती है। वहीं विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्र -छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार द्वारा अतिथि के लिये धार्मिक गीत भी प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका गौरी रस्तोगी, शिक्षामित्र रिनी जायसवाल, अजय, पुनीत, सन्दीप तथा छात्र-छात्राएँ व अभिभावक मौजूद रहें।
हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें
https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution
राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें । खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

