कोविड-19 को ध्यान में रख एन. वाई. के. की स्वयंसेविका ने नए अंदाज में मनाई हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115 वीं जयंती
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
नवाबगंज, बाराबंकी, 29 अगस्त। अनलॉक-3 का विशेष रूप से और सामाजिक दूरी का भी ध्यान रखते हुए शनिवार को साप्ताहिक बन्दी का विशेष तौर से ध्यान में रखते हुए हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की 115 वीं जयंती के अवसर पर फिट इण्डिया के तहत साइकिल रैली, व्यायाम और कैरम बोर्ड आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। बताते चलें कि हॉकी के महान जादूगर मेजर ध्यानचंद 29 अगस्त 1905 को ध्यानचंद के जन्म दिवस के मौके पर ही भारत में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है, हर वर्ष इसी दिन खेल में शानदार प्रदर्शन के लिए राजीव गांधी, खेल रत्न के अलावा अर्जुन अवॉर्ड और द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए जाते है। मेजर साहब की जयंती के मौके नेहरू युवा केन्द्र, बाराबंकी की प्रेरणा पुन्ज जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के दिशा-निर्देशन में बंकी ब्लाक की जसमण्डा, गादिया, गनौरा, पालिया मसूदपुर, बिछलँगा, निगरी, सेनपुरवा, मलूकपुर, नगर आदि गांवों में कोरोना जागरूकता अभियान और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के मौके पर आसपास के 03 किलो मीटर के परिक्षेत्र के अन्दर गांव की गलियों में सोशल डिस्टेंसिंग की विशेष सावधानी बरतें हुए साइकिल रैली, पदयात्रा निकाली गई। जिसकी अध्यक्षता बंकी एन. वाई. वी. व कार्यक्रम प्रभारी नेहा मौर्या के कुशल नेतृत्व व सूझबूझ से पिछले एक वर्ष में किया जा रहा है। ततपश्चात दोपहर 02 बजे से शाम 04 बजे के मध्य निगरी, जसमण्डा, गादिया, नगर, पिपरौली में व्यायाम करवाया गया तथा कैरम खेलती दिखी नेहरु युवती मंडल की टीम। मुख्य रूप से निक्की मौर्या, पूजा, मुस्कान, सविता, विवेक, शिखा मौर्या, आरती, प्रीति, मोनिका मौर्या, गायत्री, अनुष्का शर्मा, दीपिका का सराहनीय योगदान रहा।
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

