हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की 115 वीं जयंती पर विविध आयोजन: एन. वाई. वी. धर्मपाल
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .
बनीकोडर, बाराबंकी, 29 अगस्त। मेजर ध्यानचंद जी की 115 वीं जन्म दिवस के अवसर पर आज शनिवार को साप्ताहिक बन्दी को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा केन्द्र की तेज तर्रार एवं निर्भीक, निडर एवं साहसी जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के कुशल नेतृत्व में विकास खण्ड बनीकोडर के ग्राम गोरपुर, पूरे दुनिया सिंह, में फिट इंडिया के तहत राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में वालीबॉल, खेल का आयोजन किया एवं बैठक की। कार्यक्रम की अध्यक्षता एन. वाई. वी. धर्मपाल ने मेजर ध्यानचंद के जीवन पर विस्तृत चर्चा के दौरान बताया कि ध्यानचंद का जन्म यूपी के इलाहबाद में 29 अगस्त 1905 को हुआ था। 14 वर्ष की उम्र में वे एक हॉकी मैच देखने अपने पिता के साथ गए, वहां एक टीम 2 गोल से हार रही थी। ध्यानचंद ने अपने पिता को कहाँ कि वो इस हारने वाली टीम के लिए खेलना चाहते थे, वो आर्मी वालों का मैच था, तब इनके पिता ने ध्यानचंद को खेलने की इजाज़त दे दी। ध्यानचंद ने उस मैच में 04 गोल किये, उनके इस रवैये और आत्मविश्वास को देख आर्मी ऑफिसर बहुत खुश हुए, और उन्हें आर्मी ज्वाइन करने को कहा 1922 में 16 साल की उम्र में ध्यानचंद पंजाब रेजिमेंट से एक सिपाही बन गए. आर्मी में आने के बाद ध्यानचंद ने होकी खेलना अच्छे से शुरू किया, और उन्हें ये पसंद आने लगा। सूबेदार मेजर भोले तिवार जो ब्राह्मण रेजिमेंट से थे, वे आर्मी में ध्यानचंद के मेंटर बने, और उन्हें खेल के बारे में बेसिक ज्ञान दिया। पंकज गुप्ता ध्यानचंद के पहले कोच कहे जाते थे, उन्होंने ध्यानचंद के खेल को देखकर कह दिया था कि ये एक दिन पूरी दुनिया में चाँद की तरह चमकेगा। उन्ही ने ध्यानचंद को चन्द नाम दिया, जिसके बाद उनके करीबी उन्हें इसी नाम से पुकारने लगे, इसके बाद से ही ध्यान सिंह, ध्यान चन्द बन गया एवं कोरोना पर सतर्कता एवं काफी जानकारी युवाओं के बीच साझा की। मण्डल अध्यक्ष ने अपने शब्दों में बताया कि मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिन को पूरे देश में राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और नेहरु युवा मण्डल अध्यक्ष ने कार्यक्रम का संचालन खूबसूरत ढंग से कार्यक्रम का समापन किया गया। इस अवसर पर जयकिशन,सुधीर शिवम गुप्ता ,राज आशीर्वाद ,ओम पटेल ,शिवा शर्मा, अमर ,नानबाबू ,अनुज, एवं अमन आदि लोग मौजूद रहे।
शमीम अंसारी बाराबंकी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

