लूट की योजना बना रहे दो शातिर पेशेवर अपराधी गिरफ्तार अवैध असलहा कारतूस, लूटा गया आॅटो बरामद

एटा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार के निर्देशन में लुटेरों/चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा दो शातिर बदमाशों को अवैध असलहा कारतूस तथा लूटे गए टेम्पो सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।घटनाक्रमानुसार 2 सितंबर को थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ग्राम रारपट्टी जाने वाले रास्ते पर पीपल के पेड़ के पास से लूट की योजना बना रहे दो शातिर बदमाशों को 02 अवैध तमंचा व 04 जिंदा कारतूस 315 बोर तथा एक थ्री व्हीलर आॅटो सहित गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि यह आॅटो उन्होंने 31 अगस्त को थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पटियाली गेट के पास सवारी बनकर बैठ आॅटो चालक के डंडा मारकर उससे छीन लिया था। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की गई हैं।

हमारी खबरें सबसे पहले पढ़ने के लिए डाउनलोड करें

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.smnews24.smcwebsolution

राष्ट्रीय हिंदी मासिक पत्रिका एसएम न्युज24टाइम्स की ताजा खबरें पढ़ने के लिए गूगल मोबाइल ऐप को डाउनलोड करने के लिए ऊपर ब्लू लाइन टच करें साथ ही अपने साथियों को डाउनलोड कराने में एसएम न्यूज़ का सहयोग करें ।  खबर भेजने के लिए smnews24up@gmail.com

Don`t copy text!