पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में मासिक समीक्षा/समन्वय की बैठक कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी-

संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी डॉ0 अरविन्द चतुर्वेदी द्वारा पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई/ए0एच0टी0यू0 की मासिक समीक्षा/समन्वय गोष्ठी की गयी-पुलिस अधीक्षक बाराबंकी की अध्यक्षता में पुलिस लाइन्स स्थित सभागार में विशेष किशोर पुलिस इकाई/ए0एच0टी0यू0 की मासिक समीक्षा/समन्वय की बैठक कर निम्न बिंदुओं पर चर्चा की गयी-

01. उक्त बैठक में बालक सम्बंधी प्रकरण को पुलिस विभाग द्वारा हैण्डल करने की प्रक्रिया एवं व्यवहार व पुलिस रिपांस टाइम के सम्बंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
02. गोष्ठी में पिछली बैठक में आदेशित किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।
03. उक्त बैठक में गुमशुदा बालकों की वर्तमान स्थिति व की जा रही कार्यवाही के सम्बंध में समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
04. उक्त गोष्ठी में सभी सदस्यों को बाल सुरक्षा हेल्प लाइन नम्बर से अवगत कराया गया।
दिनांक 01.09.2020 से 30.09.2020 तक चलाए जा रहे बाल श्रम अभियान के सम्बन्ध में विस्तृत चर्चा कर कार्यवाही करने के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
इस बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, क्षेत्राधिकारी नगर, चिकित्सा विभाग, बाल संरक्षण इकाई, जिला प्रोबेशन इकाई, डॉयल 181, एस.जे.पी.यू, ए.एच.टी.यू. तथा समस्त थानों के नामित अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Don`t copy text!