विकास की रौशनी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य हैं।.पी.एल.पुनिया

मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

बाराबंकी 05 सितम्बर:- कांग्रेस विकास की जननी हैं, समाज के अन्तिम व्यक्ति तक विकास की रौशनी पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य हैं। आपकी पीड़ा का हमें एहसास हैं। सांसद निधि में इतना धन नही होता हैं कि मैं अपनी या आपकी मर्जी के हिसाब से कार्य करवा सकूं लेकिन मेरी इतनी कोशिश जरूर रही हैं कि मैं आपकी अहम् जरूरत को पूरा कर सकूं।
उक्त उद्गार राज्यसभा सांसद डाॅ.पी.एल.पुनिया ने आज अपनी सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से लगभग 47 लाख रू. से कराये गये 4 इण्टरलाकिंग मार्ग के उद्घाटन के पश्चात् व्यक्त कियें।
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सर्वप्रथम सांसद पुनिया ने नगर पंचायत बंकी के साईंपुरम् कटहली नई बस्ती में 9.92 लाख की लागत से बने इण्टरलाकिंग मार्ग का उसके बाद रू. 4.21 लाख की लागत से पल्हरी में रामनाथ के घर से अजय वर्मा के घर तक, फिर 16.799 लाख की लागत से मंजीठा स्थित नागदेवता मन्दिर से ओमप्रकाश शुक्ला के घर तक इण्टरलाकिंग तथा अन्त में आवासीय शिवराम सिंह इण्टर कालेज पल्हरी बाईपास पर सड़क से विद्यालय तक रू. 15.05 लाख की लागत से निर्मित इण्टरलाकिंग कार्य का उद्घाटन किया।
सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास निधि से कराये गये विकास कार्यों के उद्घाटन के समय सांसद पुनिया के साथ मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा फोटोवाला, पार्टी उपाध्यक्ष सरजू शर्मा, सुरेश चन्द्र वर्मा, मुइनुद्दीन अंसारी, अजय रावत, शुभम वर्मा, जफरूद्दीन, अजीत वर्मा, शबनम वारिस, सोनम वैश्य, मीरा गौतम, चांदनी भारती, सोना सिंह, आरती गौतम आदि कांग्रेसजन सहित स्थानीय आवाम मौजूद थी।मोहम्मद आमिर संवाददाता एसएम न्युज24 टाइम्स

Don`t copy text!