जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम/ बचाव हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए-

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी बाराबंकी को जनपद में कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम/ बचाव हेतु दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए-
अग्नि शमन केंद्र हैदरगढ़ बाराबंकी में नियुक्त लीडिंग फायरमैन अशोक कुमार अहिरवार, फायरमैन नरेंद्र कुमार सोनकर, फायरमैन सुनील कुमार सिंह एवं होमगार्डो के द्वारा जिला प्रशासन की अपेक्षा पर थाना लोनी कटरा के अंतर्गत स्थित ग्राम त्रिवेदीगंज एवं ग्राम खैरा बीरू के संपूर्ण हॉटस्पॉट क्षेत्र को एवं थाना कोठी के अंतर्गत स्थित ग्राम नगर पंचायत सिद्धौर उत्तरी अंसारी, ग्राम शाहपुर मजरे दुल्हीपुर एवं ग्राम अजमल पट्टी के संपूर्ण हॉटस्पॉट क्षेत्र को तथा थाना कोतवाली हैदरगढ़ के अंतर्गत स्थित ग्राम दयाल गंज के संपूर्ण हॉटस्पॉट क्षेत्र को कोरोना वायरस के संक्रमण के रोकथाम/ बचाव हेतु अग्निशमन वाहन से सैनिटाइज्ड किया गया।

नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!