गांवों में जाकर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट
बनीकोडर, बाराबंकी, 05 सित0। शनिवार को सामाजिक दूरी को ध्यान में रखते हुए नेहरू युवा केन्द्र की तेज तर्रार जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के तत्वाधान में विकास खण्ड बनीकोडर की गोरपुर ग्राम पंचायत में फिट इंडिया अभियान के तहत दो युवा मण्डल के सहयोग से क्षेत्र के गांवों में जाकर जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। ग्रामीणों को रैली के दौरान रुक कर कोरोना के बचाव के बारे में बताया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष जय किशन वर्मा ने किया। मण्डल अध्यक्ष ने सर्वपल्ली जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत में वर्ष 1962 से शिक्षक दिवस मनाया जाता है। इसी साल मई में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने देश के दूसरे राष्ट्रपति के तौर पर पदभार संभाला था। इससे पहले 1952 से 1962 तक वो देश के पहले उप-राष्ट्रपति रहे थे। एक बार डॉ0 राधाकृष्णन के मित्रों ने उनसे गुज़ारिश की कि वो उन्हें उनका जन्मदिवस मनाने की इजाज़त दें। डॉ0 राधाकृष्णन का मानना था कि देश का भविष्य बच्चों के हाथों में है और उन्हें बेहतर इंसान बनाने में शिक्षकों का बड़ा योगदान है, उन्होंने अपने मित्रों से कहा कि उन्हें प्रसन्नता होगी अगर उनके जन्मदिन को शिक्षकों को याद करते हुए मनाया जाए। 1962 से हर साल पांच सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है।
इस कार्यक्रम में-सुधीर वर्मा, जयकिशन, आशीर्वाद वर्मा, ओम पटेल ,यश, शिवा शर्मा, आनंद वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
मुकेश कुमार बाजपाई संवाददाता थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट

