शिक्षक दिवस के अवसर पर खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मनाई गई।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
नवाबगंज, बाराबंकी, 05 सितम्बर। वैश्विक महामारी और अनलॉक-04 का अनुपालन करते हुए आज शनिवार को राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एक महान व्यक्ति और प्रसिद्ध शिक्षक थे। इनकी विद्वता के कारण ये स्वतंत्र भारत के पहले उपराष्ट्रपति चुने गये थे। वह एक व्यापक दृष्टिकोण वाले नियमों और सिद्धान्तों को मानने वाले व्यक्ति थे, जिन्होंने भारत के प्रमुख कार्यकारी की भूमिका का निर्वहन किया। शिक्षक दिवस के अवसर पर कोरोना शिक्षा जागरूकता अभियान के अंतर्गत जसमण्डा, पालिया मसूदपुर गांव में नेहरु युवा केन्द्र की तेज तर्रार जिला युवा समन्वयक प्रियंका चौहान के तत्वावधान में 132 वीं जयंती के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रमों के तहत खेलकूद प्रतियोगिता के साथ मनाई गई। एन. वाई. वी. नेहा मौर्या ने बैठक के दौरान कहा कि वह देश की एक ऐसी महान शख़्सियत थे, जिनका जन्मदिवस पूरे भारत देश में शिक्षक दिवस के रुप में मनाया जाता है। वह एक सम्मानित व्यक्ति थे, जिन्हें हम शिक्षक दिवस मनाने के द्वारा आज भी उनको याद करते हैं। जसमण्डा गांव में नवगठित युवा मण्डल का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष उत्कर्ष मौर्य, सचिव मोहित कुमार व उपाध्यक्ष आकाश मौर्य को चुना गया। नवगठित युवा मण्डल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को लोगों के प्रति सदभावना, छोटे-छोटे बच्चों को अच्छे मार्ग पर चलने के लिए एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए तत्पर हैं। उक्त विचार नवगठित युवा मण्डल अध्यक्ष उत्कर्ष मौर्यने अपने विचार व्यक्त किये। इसी क्रम में युवती मण्डल अध्यक्ष जसमण्डा शिखा मौर्या ने कहा कि नवगठित पदाधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप यूं ही सफलता के मार्ग पर अग्रसर रहे। विगत 27 जुलाई 2020 से प्रतिदिन शाम 04 बजे से 06 तक निःशुल्क 02 घण्टे 05-14 वर्ष के छात्र-छात्राओं को शिक्षा दी प्रदान की जा रही है। कार्यक्रम प्रभारी व एन. वाई. वी. बंकी नेहा मौर्या ने बताया कि ब्लाक बंकी के सभी नेहरु युवा, युवती मण्डलों से आग्रह है कि आप सभी को इस मुहिम में अपनी-अपनी ग्राम पंचायतों में निःशुल्क शिक्षा पर विशेष रूप से ध्यान दें। बच्चों को खेल-खेल में भी जागरूक किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिग का पालन करवाती दिखी एन. वाई. वी. बंकी। इस अवसर पर शिखा मौर्या, निक्की मौर्या, मोनिका मौर्या, आकाश, शिल्पी, मनीषा, सपना, काजल, संगम और कंचन का विशेष योगदान रहा।
नेवाज अंसारी संवाददाता तहसील एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

