पहला चरण संगठन द्वारा पार कर लिया गया: जुबेर

अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारी संगठन ने राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा द्वारा जारी किए गए आदेश जिसमें कार्यालय में सम्बद्ध किए गए 3-3 उच्च योग्यताधारी मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को कम्प्यूटर प्रशिक्षण हेतु 04 सितम्बर को सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को आदेश जारी किया है ,जिसमें जिला बाराबंकी को प्रशिक्षण प्रदाता एजेंसी को यह दायित्व सौंपा गया है। इसकी खुशी में जिला इकाई द्वारा प्रत्येक ब्लॉकों पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां मनाई। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी, ब्लॉक बंकी को मिठाई खिलाकर जिला कार्यकारिणी ने खुशी का इजहार किया व शिक्षक दिवस की बधाई भी प्रेषित की। प्रदेश अध्यक्ष जुबेर अहमद ने कहा कि संगठन 5 वर्षों से जिस सम्मान की लड़ाई को लड़ रहा था, जिसका पहला चरण संगठन द्वारा पार कर लिया गया है अब वह दिन ज्यादा दूर नहीं जब सभी उच्च योग्यताधारी मृतक आश्रित शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को उनकी योग्यतानुसार उच्चीकृतध्पदोन्नत किया जाएगा। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष सुधीर मौर्य ने कहा कि इस आदेश के बाद संबद्ध कर्मचारियों को कंप्यूटर प्रशिक्षण प्राप्त होगा जिससे कर्मचारी पहले की अपेक्षाकृत अधिक कुशलता से कार्य कर पाएंगे। जिला अध्यक्ष राजेश कुमार ने इस अवसर पर जिला कार्यकारिणी और सभी मृतक आश्रित कर्मचारियों को बधाई दी और संगठन के साथ जुड़ने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर मुख्य रूप से कोषाध्यक्ष सफीर अहमद, उदय राज, आदित्य कांत, नीरज सिंह, प्रशांत कुमार आर्य, हरीश चंद्र, जितेंद्र, पावेल राज, अशोक कुमार, दुर्गेश श्रीवास्तव, कविता शर्मा ,साधना वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Don`t copy text!