सपा विधायक ने किया इण्टर लाॅकिंग सड़कों का लोकापर्ण

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। देश और प्रदेश की बीजेपी की डबल इंजन सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है। सरकार के सभी फैसलों में आम जनमानस की उपेक्षा करते हुए चंद पूंजीपतियों का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और गरीबों के बीच गरीब हितैषी होने का नाटक सरकार कर रही है। उक्त कथन देवा ब्लॉक की ग्रामसभा उमरपुर मजरे सिकंदरपुर एवं बगिया मजरे दाउदपुर में अपनी विधायक निधि से बनी इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कहा। विधायक धर्मराज ने कहा कि अर्थव्यवस्था को गर्त में ले जाकर, युवाओं से रोजगार छीन कर देश की सरकार सूट बूट वाले मित्रो के फायदे के लिए नए नए नियम लागू कर रही है जो कि लोकतंत्र विरोधी और जन विरोधी होने का प्रमाण है। देश और प्रदेश की सरकारो ने जनता से किए वादे के विपरित अपराध,शोषण,उत्पीड़न,भय व नित्य नए जुमलों के विकास में कीर्तिमान स्थापित किया है प्रदेश में लूट,हत्या,छिनौती,डकैती की बाढ आ गई है। प्रदेश में बेकाबू कोरोना,अपर्याप्त चिकित्सा सेवा के बीच हो रही रिकार्ड मृत्यु,प्रदेश में व्याप्त बेरोजगारी,असुरक्षित बेटियां,गुंडाराज,किसानों से हो रही वादाखिलाफी एवं अनगिनत लोगो पर फर्जी मुकदमे इस सरकार की उपलब्धियां है। इससे पहले विधायक धर्मराज ने पूर्व की भांति सड़क का लोकार्पण गांव के बुजुर्ग के हाथो फीता कटवा कर किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से रमेश यादव ब्लॉक प्रमुख देवा, रामदास यादव,दुर्गेश रावत,छंगा लाल रावत, वीरेंद्र यादव, समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद रहे।

मामुन अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

 

Don`t copy text!