गोप ने की कार्यकर्ताओं से मुलाकात

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने सोमवार को सपा नेता जिला पंचायत सदस्य शकील सिद्दीकी के प्रतिष्ठान पर सपा कार्यकर्ताओं से रूबरू होकर सपा की नीतियों को जन जन तक पहुँचाने की अपील की। कार्यकर्ताओ से रूबरू होते हुए पूर्वमंत्री अरविन्द सिंह गोप ने कहा कि भाजपा सरकार मे किसान नौजवान गरीब सभी परेशान है महंगाई की मार से लोग त्रस्त है रोजगार के अवसर खत्म होने से बेरोजगारी झेलने को मजबूर है। पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जुल्म ज्यादा दिन तक चलने वाला नही है किसानों नवजवानों की बदुवाओ के कारण 2022 के चुनाव में भाजपा का सफाया होना तय है और नयी सरकार अखिलेश यादव के नेर्तत्व बनेगी। क्योकि प्रदेश की जनता सरकार की गलत नीतियों से परेशान होकर सपा की ओर देख रहा है क्योकि नवजवानों के सबसे बड़ी धड़कन अखिलेश यादव एव किसानों के सबसे बड़े नेता मुलायम सिंह यादव है। पूर्वमंत्री ने लोगो को मास्क का वितरण किया। इस मौके पर रामनाथ मौर्य, नसीम कीर्ति, शकील सिद्दीकी, अशोक यादव, मुईन वारसी, राममूर्ति यादव, शिवलाल यादव, विकास यादव, तौफीक अहमद, यूनुस , अंगद वंसल, हाफिज मेराज सहित अन्य लोग मौजूद थे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!