नफरत का जाल फैलाना भारतीय जनता पार्टी का राजनीतिक एजेण्डा

नेवाज अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

बाराबंकी। अल्पसंख्यक वर्ग का पूर्ण सम्मान समाजवादी पार्टी में निहित है। समाज के सद्भाव को बिगाड़ना और नफरत का जाल फैलाना भाजपा का राजनीतिक एजेण्डा है। भाजपा सरकार साम्प्रदायिकता का माहौलपैदा कर समाज को बाटने का काम करती है।उक्त विचार आज विकास खण्ड हरख के अन्तर्गत ग्राम टिकरा में समाजवादी अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा कमेटी के लोगों को मनोनयन पत्र देने के पश्चात विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किये।
श्री गौरव रावत ने अल्पसंख्यक सभा के विधानसभा अध्यक्ष नजमुद्दीन द्वारा मनोनीत किए गए पदाधिकारी मो0 फैशल कुरैशी महासचिव, मो0 अतहर, मौलाना मो0 जुनेद उपाध्यक्ष, मो0 फकी, इश्माइल युसुफ को सचिव व मो0 इरफान नगर अध्यक्ष सि़द्धौर को माला पहनाकरव मनोनयन पत्र देकर कहा कि आज आप सब लोगो को जो जिम्मेदारी मिल रही है उसका निर्वाहन करते हुए समाजवादी पार्टी को मजबूत करने के साथ ही साथ उत्तर प्रदेश की वर्तमान भाजपा सरकार द्वारा जो अल्पसंख्यक वर्ग का उत्पीड़न हो रहा है उसको जनता के बीच जाकर बताए और उत्तर प्रदेश की पूर्व की अखिलेश यादव के नेतृत्व नेवाज अंसारी संवाददाता एसएम न्यूज24टाइम्स बाराबंकी

Don`t copy text!