न्यूर्याक। एलन मस्क की कंपनी न्यूरालिंक ने दिमाग पढ़ने वाली चिप का प्रयोग सूअर पर कर लिया है। इस दौरान दिमाग पढ़ने वाली सिक्के के साइज की चिप को सूअर के दिमाग में फिट किया गया है। प्रयोग के दौरान तीन सूअरों को लाया गया था जिनमें से एक सूअर ने काफी मदद की जिसका नाम गैटर्ड है। प्रयोग के दौरान सूअर को खाना दिया और उसकी दिमागी हालत को जांचा गया। बता दें कि कंपनी ने चिप का प्रयोग अब तक 19 अलग-अलग जानवरों पर किया है, जिनकी सफलता की दर 87 फीसदी रही है। इस चिप का साइज करीब आठ मिलीमीटर (इंच का तीन-दसवां हिस्सा) है
Related Posts

