विद्युत कर्मी की हत्या के मामले में आला अधिकारी को क्यों बार बार गुमराह कर रहे हैं चौकी इंचार्ज
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
तीन दिन पूर्व विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में तमाम साक्ष्य को नजरअंदाज कर आत्महत्या करार देने में तुले हैं चौकी इंचार्ज
चौकी इंचार्ज का हत्यारों के बचाव में बयान बाजी का यह कारनामा बड़ी जांच का विषय
कौशांबी पिपरी थाना क्षेत्र के रहीमाबाद चौकी अंतर्गत गौसपुर कटौहला गांव में शनिवार की रात लगभग 10:00 बजे एक विद्युत संविदा कर्मी की गोली मारकर हत्या कर दी गई इतना ही नहीं विद्युत कर्मी की गोली मारकर हत्या किए जाने के बाद उनके मोबाइल भी हत्यारे उठा ले गए मौके वारदात से मृतक के मोबाइल गायब है घटनास्थल के आसपास कई लोगों का परिवार रहता है लेकिन गोली चलने की आवाज और विद्युत कर्मी की मौत पर आसपास के लोगों ने पुलिस और परिजनों को सूचना नहीं दी यह भी गम्भीर सवाल है
विद्युत कर्मी की मां उसे खाना खाने के लिए बार-बार फोन कर बुलाने का प्रयास कर रही थी जब विद्युत कर्मी का फोन नहीं उठा तो आधे घंटे बाद विद्युत कर्मी की मां खाना लेकर बेटे के पास दूसरे घर पर पहुंची जहां बेटे की लाश पड़ी थी घटनास्थल से बेटे का मोबाइल फोन गायब था अब इस हत्याकांड पर पुलिस पर भरोसा करें तो उसका कहना है कि शटर बंद कर उसने आत्महत्या कर लिया है अब सवाल उठता है कि शटर बंद कर कोई क्यों आत्महत्या करेगा जब आत्महत्या करना है तो खुले में भी कर सकता है जबकि ग्रामीणों के अनुसार शटर खुला हुआ था और मृतक के हाथ में तमंचा पकड़ाया गया था यही गुत्थी उलझ गई जो व्यक्ति आत्महत्या करेगा वह तड़पेगा गोली लगने के बाद तड़प रहा व्यक्ति जमीन पर गिर जाएगा और तड़पते व्यक्ति के हाथ में तमंचा का पकड़े रहना अपने आप में एक सवाल उत्पन्न कर रहा है कहीं हत्या करने के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए उसके हाथ में तमंचा तो नहीं पकड़ाया गया विद्युत कर्मी आत्महत्या क्यों करेगा इस मामले पर जब गांव वालों से जानकारी चाही गई तो वह ऐसा कोई भी कारण नहीं बता सके जिससे विद्युत कर्मी की आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट हो सके
पुलिस मौके वारदात घटनास्थल के रहस्यों को नजरअंदाज कर इस घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकती इसलिए मौके वारदात के रहस्य साक्ष्य को गंभीरता से लेना होगा अपना दामन बचाने के लिए घटना को आत्महत्या बनाने पर चौकी पुलिस तुली हुई है कहीं विद्युत कर्मी द्वारा नई दुकान खोलने की प्रतिस्पर्धा मे तो हत्या नहीं कर दी गई है पुलिस हत्या करने वालों से कहीं पैसा तो नहीं ले लिया है जिसके चलते विद्युत कर्मी की हत्या को आत्महत्या बनाने पर चौकी पुलिस भी तुली हुई है चौकी पुलिस के इस अनदेखी के चलते विद्युत कर्मी के हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं किया जा सकता है पुलिस आला अधिकारियों को विद्युत कर्मी की इस हत्याकांड और मौके वारदात से मोबाइल गायब होने जैसे तमाम बिंदुओं को गंभीरता से लेकर इस मामले का पर्दाफाश करना होगा और बार-बार घटना बदलने में तुली चौकी पुलिस के भी कारनामों को आला अधिकारियों को जांच करना होगा जिससे इस घटना का पर्दाफाश हो सके।

