बहराइच 09 सितम्बर। शहरी वाश कार्यक्रम के अन्तर्गत आागा खान फाउण्डेशन के सहयोग से नगर पालिका परिषद बहराइच के सभागार में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में सफाई कर्मियों एवं सुपरवाईजर्स को कोविड-19 के सम्बन्ध में बचाव तथा सुरक्षा प्रोटोकाल की जानकारी प्रदान की गयी। इस अवसर पर सफाई कर्मियों एवं सुपरवाइज़र्स को मास्क, ग्लव्स, गमबूट, एप्रेन को वितरण किया गया तथा चयनित स्लम बस्ती मोहल्ला सलारगंज, बख्शीपुरा एवं चाॅदमारी के लिए स्प्रे मशीन एवं हाइपो क्लोराइड भी उपलब्ध कराया गया।
दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान 20-25 के समूहों में 160 सफाई कर्मियों एवं सुपरवाईजर्स को मुख्य ट्रेनर मज़हर राशिदी ने प्रशिक्षण प्रदान किया। इस अवसर पर अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका परिषद बहराइच पवन कुमार, आगा खान फाण्डेशन से राज्य कार्यक्रम अधिकारी सुधीर चिलरेगा, अश्वनी चैरसिया, अवनीश मिश्रा, सी.एफ. महेन्द्र श्रीवास्तव, अभिषेक पाण्डेय, अमित, अशोक, डी.पी.एम. गौतम मिश्रा व अवनीश दुबे तथा खाद्य एवं सफाई निरीक्षक सुरेश गोविन्द मिश्रा सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
Related Posts

