आयुष्मान भारत योजना के तहत सीएचसी विशेश्वरगंज को मिला प्रथम स्थान

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच के कैसरगंज सीएचसी ने हांसिल किया प्रदेश मे तीसरा स्थान
प्रदेश के टॉप 50 सीएचसी में देवीपाटन मण्डल के 23 सीएचसी शामिल ।

बहराइच 09 सितम्बर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी स्वास्थ्य योजनाओं में शामिल है। इसके तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों को पांच लाख रुपए तक की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। यह योजना ऐसे परिवारों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है जो आर्थिक तंगी के कारण गंभीर बीमारियों का इलाज करा पाने में सक्षम नहीं हैं। योजना का लाभ सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में भी मिल सके इसके लिए ब्लाक स्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी योजना से जोड़ा गया है। पोर्टल से की गयी समीक्षा के अनुसार प्रदेश के टॉप 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में बहराइच के विशेश्वरगंज सीएचसी को पहला स्थान मिला है ।
कोरोना के चलते गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीजों को इलाज मुहैया कराना किसी चुनौती से कम नहीं है। ऐसे में आयुष्मान भारत योजना के तहत निःशुल्क इलाज मुहैया कराने में प्रदेश के टॉप 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में जनपद की विशेश्वरगंज सीएचसी सूबे में पहले स्थान पर तथा कैसरगंज सीएचसी तीसरे स्थान पर है। आयुष्मान भारत के नोडल अधिकारी रवीन्द्र त्यागी ने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना की प्रगति का आकलन करने के लिए योजना के पोर्टल की समीक्षा की गयी। जिसमें प्रदेश के टॉप 50 की सूची में 13 सीएचसी जनपद बहराइच की, 6 सीएचसी जनपद श्रावस्ती की तथा 4 सीएचसी जनपद बलरामपुर की शामिल हैं। इस तरह टॉप 50 मे 23 सीएचसी देवीपाटन मंडल के आकांक्षात्मक जनपदों से हैं।
सीएचसी अधीक्षक डॉ उत्कर्ष ने बताया कि विशेश्वरगंज सीएचसी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के मरीजों को उपचार के बाद घर पहुँचाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा मुहैया कराई जाती है तथा घर वापस जाने के बाद उनके स्वास्थ्य की जानकारी भी ली जाती है इस दौरान यदि उन्हें किसी प्रकार की समस्या है तो उचित सलाह दी जाती है । सभी गोल्डेन कार्ड धारकों को योजना का लाभ दिलाने के लिए आयुष्मान मित्र द्वारा फोन कर योजना की जानकारी दी जाती है जिससे उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या मंे निरंतर बढ़ोत्तरी हुई है। इस सफलता मंे ब्लाक के बीपीएम, बीसीपीएम एवं आशाओं का भी विशेष योगदान रहा है ।
नोडल अधिकारी रवीन्द्र त्यागी ने बताया दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों मंे भी लोगों को उनके घर के नजदीक प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना का लाभ मिल सके इसके लिए सभी अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों को भी आयुष्मान भारत से जोड़ने का प्रस्ताव शासन को भेजा जाएगा। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर एक्स- रे और अल्ट्रा साउंड की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना बनायी जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सुरेश सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली विशेश्वरगंज सीएचसी के आरोग्य मित्र बबलू यादव, बीपीएम, बीसीपीएम शकील अहमद सिद्दीकी एवं सीएचसी अधीक्षक डॉ. उत्कर्ष सहित सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
आयुष्मान भारत योजना के जिला सूचना प्रबन्धक अमित कुमार सिंह ने बताया कि जिनके गोल्डेन कार्ड अभी नहीं बने हैं वह प्रधानमंत्री का पत्र या प्लास्टिक कार्ड ले जाकर अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर अपना गोल्डेन कार्ड बनवा सकते हैं। जिनके पास कोई प्रमाण नहीं है वह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर कार्यरत आरोग्य मित्र से संपर्क करके अपना नाम सूंची मे देख सकते हैं। आरोग्य मित्र गोल्डेन कार्ड बनवाने मंे पूरी मदद करेंगे। इसके अलावा जिन लोगों के राशन कार्ड में परिवार के किसी सदस्य का नाम नहीं शामिल है उसे शामिल करवा लें जिससे परिवार के सभी लोगों को योजना का लाभ मिल सके।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः

Don`t copy text!