बालकों से मजदूरी करवाना है पाप: अवधेश कुमार चाइल्ड लाइन ने किया जागरुक

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। नो चाइल्ड लेबर अभियान के तहत वृहस्पतिवार को चाइल्ड लाइन टीम ने भिटरिया रामसनेहीघाट बाईपास के होटल रेस्टोरेंट, ढाबा व बस स्टॉप पर बाल मजदूरी, भिक्षावृत्ति न कराने के प्रति जागरूकता किया। जिसमें बस स्टॉप ढाबा मालिक व मजदूरों को बच्चों द्वारा काम न कराए जाने व भिक्षावृत्ति के लिए जागरूक करते हुए चाइल्ड लाइन 1098 टीम लीडर अवधेश कुमार ने कहा कि बच्चे कल का भविष्य है बच्चों को जीने का अधिकार विकास का अधिकार सुरक्षा का अधिकार सहभागिता का अधिकार प्राप्त है। इनको अधिकार को दिलाना हम सभी नागरिकों का कर्तव्य है। जब भी कोई बच्चा मुसीबत में दिखे तो उसकी सूचना 1098 टोल फ्री नंबर पर दें। जिससे बच्चे की मदद की जा सके। काउंसलर अमृता शर्मा व पंकज राणा ने बच्चों के मदद के लिए सभी को आगे आने की अपील की और उन्हें शिक्षा से जोड़कर उन्हें मदद करने के लिए सभी से अपील की। इस मौके पर राम कैलाश, वंदना मौजूद रही।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!