बच्चो की शिक्षा के प्रति जागरूक होना अभिभावकों की जिम्मेदारी: सबा फातिमा अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर चर्चा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। नई पहल एक्शन एड एबीसीएल के तत्वाधान में आदर्श ग्राम पँचायत चंदवारा के आंगनवाड़ी केन्द्र पर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें 15 अभिभावक बच्चो को मास्क देते हुए सेनिटाइजर से हाथ धुलाते हुए अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस में शिक्षा के महत्व को दर्शाने और निरक्षरता को समाप्त करने के उद्देश्य पर चर्चा की गयी।नई पहल परियोजना एक्शन एड, एबीसीएल की जिला समन्वयक सबा फातिमा ने अन्तर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर चर्चा करते हुए कहा कि बच्चो की शिक्षा के प्रति जागरूक होना सभी अभिभावकों की जिम्मेदारी है बच्चो को कोरॉना महमारी के समय घर पर ही कम से कम कर एक से दो घंटे तक पढ़ने के लिए प्रेरित करना जागरूक अभिभावक की पहचान है। उन्होंने कहा कि गरिमा और मानवाधिकार के रूप में साक्षरता के महत्व को दोहराने के लिए साक्षरता दिवस मनाया जाता है जिससे लोगो को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके और शत प्रतिशत लोगो तक शिक्षा की किरण पहुँच सके। जिला समन्वयक सबा फातिमा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य है कि लोक शिक्षा अभियान की शुरूवात कर एक पब्लिक स्कूल शिक्षण संस्थान बने जिसमे बच्चों की बढ़ती क्षमताओं की पहचन कर उनको प्रोत्साहित किया जा सके तथा सरकारी स्कूलों को मजबूत बनाने की दिशा में मदद कर सके ताकि हर बच्चे को सरकारी स्कूलों में मुफ्त, सुरक्षित, उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा मिल सके। इस मौके पर प्रभा, जीनत बानो, सरस्वती देवी, आकांक्षा, फिजा, अनीता, नाजिया, सीमा, मेराज, राजकुमार, प्रथ्वी पाल, निजामुद्दीन आदि लोगो ने बैठक में शामिल होकर साक्षरता दिवस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

Don`t copy text!