योग का महत्व और भी बढ़ गया है: अवधेश 15 दिवसीय योग शिविर के समापन

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। योग हमारे शरीर को निरोग बनाता है। हमारे ऋषि मुनि योग करते थे और ऋषि परंपरा को आधुनिक पीढ़ी भी अपना रही है। कोरोना काल के दौरान योग का महत्व और भी बढ़ गया है। योग के द्वारा न केवल हम स्वस्थ रह सकते हैं बल्कि इससे हमारा स्नायुतंत्र भी मजबूत होता है। उक्त बातें सोमवार को कम्पोजिट विद्यालय करपिया में पण्डित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान के तत्वाधान में चल रहे 15 दिवसीय योग शिविर के समापन अवसर पर प्रशिक्षणर्थियो से रूबरू होते हुए राज्य सन्दर्भ समूह के सदस्य अवधेश कुमार पाण्डेय ने कही। उन्होंने कहा कि आज के दौर में स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और भावना योग के माध्यम से मानव के अंदर (आत्मा) की सफाई भी की जा रही है। श्री पाण्डेय ने इस योग शिविर की सराहना करते हुए कहा कि योग कोई व्यायाम नहीं है बल्कि यह जीवन जीने का तरीका है। आधुनिक चिकित्सा विज्ञान भी कई तरह के रोगों और स्वस्थ्य जीवन जीने के लिए योग करने की सलाह देता है। अपनी इसी खूबी के ही कारण योग दुनिया के तमाम देशों में अपना लिया गया है। ग्राम प्रधान सतनाम रावत ने कहा कि योग में श्वसन की विशेष क्रियाओं द्वारा तनाव से राहत मिलती है, योग मन को विभिन्न विषयों से हटाकर स्थिरता प्रदान करता है और कार्य विशेष में मन को स्थिर करने में सहायक होता है। योग शिविर में ग्राम करपिया , लक्षवर बजहा, रायपुर, धरौली, रजाईपुर, भयारा, टेरा दौलतपुर, सैदाबाद के 50 सदस्यों को योगाभ्यास कराया गया। पण्डित दीनदयाल उपाध्याय योग संस्थान के योग प्रशिक्षक अमित सिंह एव ज्ञानमती ने योगाचार्य ने सूर्य नमस्कार, भ्रस्तिका, कपाल, ताडासन त्रिकोणसन, कटि चक्रासन, पदा हस्तासन, नौकासन सहित अन्य अभ्यास कराते हुए कहा कि प्राणायाम से जब हम प्राण वायु को विधि, निरंतरता, विश्वास और संकल्प के साथ करते हैं तो वह प्राण वायु प्राणायाम बन जाता है। प्राणायाम से फेफड़ों के भीतर आक्सीजन की मात्रा सामान्य से 5 से 10 गुना अधिक हो जाता है। हमारी कोशिकाओं में आक्सो हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ जाती है और हम आरोग्यता को प्राप्त होतें हैं। इस मौके पर प्रधान रजाईपुर दुर्गादयाल वर्मा, अम्बरीष कुमार, तस्दीक फातिमा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

 

 

Don`t copy text!