कंगना रनौत से बोलीं, अर्शी खान ‘फेमिनिज्म का एफ भी जानती हो?
संपादक मोहिनी शर्मा एडवोकेट एसएम न्युज24 टाइम्स
दूसरी अभिनेत्री को बी क्लास अभिनेत्री, सी कैटिगरी, सॉफ्ट पॉर्न बोलती हो
मुंबई। बिग बॉस से चर्चाओं में आई अर्शी खान बीते दिनों तब अचानक सुर्खियों में आ गई थीं, जब बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने उनसे पीओके की फुलफॉर्म बताने को कहा, लेकिन उनकी टाय-टाय फिस्स हो गई। इस घटना के बाद अर्शी सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हुईं। हाल ही में अर्शी ने पंगा गर्ल कंगना रनौत पर एक वीडियो जारी कर भड़कते हुए कहा कि फेमिनिज्म की बात करती हो, लेकिन दूसरी एक्ट्रेसेस पर अभद्र टिप्पणी करने से भी नहीं चूकती हो। उन्होंने कहा- ‘कंगना रनौत तुम बात करती हो औरतों के सम्मान की, फेमिनिज्म की। तुम्हें फेमिनिज्म का एफ भी पता है? तुम हमेशा अपनी इज्जत की बात करती हो, जब दूसरे औरत की बात आती है या किसी दूसरे आर्टिस्ट की बात होती है तब तुम उसे बी क्लास अभिनेत्री, सी कैटिगरी, सॉफ्ट पॉर्न बोल देती हो।
Related Posts

