आजम खान मामले में अखिलेश यादव से हस्तक्षेप करने का अनुरोध- वसीम राइन
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677
बाराबंकी 20 सितंबर। इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद वसीम राईन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को पत्र भेजकर पार्टी के पूर्व मंत्री एवं मुस्लिम वोट पर अच्छी पकड़ रखने वाले आजम खान मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध किया है उन्होंने कहा है कि अब तक मुस्लिम वोटों की बदौलत प्रत्येक चुनाव में समाजवादी पार्टी को राजनीति की बुलंदियों तक पहुंचाने वाले आजम खान आज राजनीतिक द्वेष भावना का शिकार होकर जेल की सलाखों के पीछे है और समाजवादी पार्टी खामोश है इसी को लेकर समाजवादी पार्टी के पारंपरिक मुस्लिम मतदाता काफी सकते और सदमे में हैं। यह सोच कर कि आज उनके सुख दुख में कंधे से कंधा मिलाकर चलने वाला एक कर्मठ एवं जुझारू नेता मुसीबत के घेरे में है और जिस पार्टी के लिए उन्होंने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दी आज वही उनका साथ देने के लिए आगे नहीं आ रही श्री वसीम ने खुले शब्दों में समाजवादी पार्टी के मुखिया को आगाह किया है कि अगर समय रहते उन्होंने आजम खान की मदद को लेकर गंभीरता पूर्वक विचार नहीं किया तो आने वाले चुनाव में नतीजे बिल्कुल विपरीत होने की पूरी संभावना है क्योंकि मुस्लिमों में यह बात पूरी तरह फैल चुकी है कि जब पार्टी के लिए रात दिन दिलो जान से समर्पित आजम खान जैसे नेता के लिए पार्टी ने आज तो कुछ नहीं किया तो आम आदमी भला क्या उम्मीद रखें
अब्दुल मुईद सिटी-रिपोर्टर (एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स) 9936900677

