मसौली बाराबंकी। धान की अगेती फसल की खेती करने वाले किसानों को इस बार अच्छे उत्पादन की उम्मीद थी, लेकिन पिछले 24 घण्टे से लगातार हुई बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। कई खेतों में पानी भरने से धान फसल में ही अंकुरित होने की प्रबल संभावना हो गई हैं। बताते चलें कि कृषि क्षेत्र में मेन्था खेती के आलावा आलू एव सरसो की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है जिससे ज्यादातर किसान अगेती धान की फसल करते हैं, लेकिन इस बार सितंबर माह के अंत में लगभग अगेती धान की फसल तैयार होने को है तो हो रही बारिश ने किसानों के लिए अभिशाप बन गई। बीते 24 घण्टे से लगातार बरसात और तेज हवाओं ने फसळो को चैपट कर दिया है तथा खेतों में फसल लेट गई हैं।जिससे कटाई में बाधा आएगी। साथ ही धान की पैदावार पर इसका काफी प्रभाव पड़ेगा।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

