इस्लाम दूसरों से मोहब्बत करने का पैगाम देता: अली अब्बास

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। कम खाओ लेकिन अपने बच्चो के लिये अच्छी शिक्षा का इंतिजाम करना होगा। यह बात लाइन पुरवा स्थित स्व अली शब्बर के अजाखाने मे सातवी मजलिस को जाकीरे अहलेबैत अली अब्बास ने संबोधित करते हुए कहा। उन्होंने आगे बताया की इस्लाम दूसरो से मोहब्बत करने का नाम है इस्लाम कभी खून खराबा करने की इजाजत नही देता है। अंत मे जाकीरे अहलेबैत अली अब्बास ने कर्बला के शहीदे आजम इमाम हुसैन (अस) के दर्दनाक बयान किये जिसे सुनकर अजादारो की आँखें नम हो गई। मजलिस से पूर्व शबी आब्दी (भल्लु) मोहसीन इमाम, असगर इमाम ने नजरनए अकीदत पेश की। मजलिस के बाद हिंदुस्तान की मशहुर अंजुमन गुलामे अस्करी के सहबे बायज अली गंगगोलवी ने अपने अन्दाज मे नौहा पढ़। प्रोग्राम समाप्ति के बाद कल्बे जावेद रिजवी कल्बे अली रजा ने मजलिस मे आये सभी अजादारो का शुक्रिया अदा किया।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!