!!.बुंदेलखंड में राहुल सिंह यादव द्वारा अनूठी पहल जन्मदिन पर वृक्षारोपण कर गरीबों एवं निराश्रितों की सेवा का लिया संकल्प: कन्याओं व बुजुर्गों के पैर छू कर लिया आशीर्वाद.!!

एसएम न्यूज24टाइम्स .

राहुल सिंह यादव उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग प्रदेश प्रभारी एवं अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के बुंदेलखंड प्रभारी

बुंदेलखंड में दलितों और पिछड़ों के लिए संघर्ष कर उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग के प्रदेश प्रभारी और बुंदेलखंड में अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन में प्रभारी राहुल सिंह यादव सामाजिक कार्य कर रहे हैं l बुंदेलखंड में सपरिवार स्वयं जनता के सुख दुख में साथ रहकर कार्य करते हैं l क्षेत्र में असहाय, गरीब, शोषित और पीड़ितों के लिए जन क्रांति बनकर सम्मान स्वाभिमान की रक्षा के लिए उन्होंने अपना जीवन संघर्ष में लगाते रहे है, महामारी कोरोना वायरस सहित प्राकृतिक आपदा में स्वयं लोगों की मदद करते रहे हैं l राहुल सिंह यादव मध्य प्रदेश में अखिल भारतवर्षीय युवा महासभा की प्रदेश महामंत्री, युवा विचार मंच के संरक्षक, महोबा जिले में उज्जवल भारत अभियान के जिला अध्यक्ष हैं l उनके पास यादव महासभा पन्ना जिले का प्रभार भी है l बुंदेलखंड में दलितों और पिछड़ों के हित में संघर्ष करने बाली राहुल सिंह यादव छतरपुर जिले में पिछड़ा वर्ग के जिला अध्यक्ष भी हैं l केंद्र और राज्य सरकार द्वारा सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राहुल सिंह यादव को सम्मानित कर चुका है l उन्होंने अपने जन्मदिन पर आश्रमों और अस्पतालों में पहुंचकर दबाएं और खाद्य सामग्री पहुंचाई l राहुल सिंह यादव ने कन्याओं और बुजुर्गों के पैर छूकर जन आशीर्वाद लिया और कहा कि जनता को किसी भी तरह की तकलीफ नहीं आने दी जाएगी, सुख दुख में साथ रहकर सदैव सेवा करता रहूंगा l राहुल सिंह यादव ने अपने जन्मदिन पर गरीबों एवं निराश्रितों की जनसेवा का संकल्प लिया है l क्षेत्र में पहुंचकर उन्होंने समर्थकों के साथ वृक्षारोपण करके और समाज को एकता का संदेश दिया है l

Don`t copy text!