भाजपा सरकार मे पिछड़ों, दलितो अल्पसंख्यकों का लगातार हा रहा शोषण: धर्मराज सदर विधायक ने आपका सेवक आपके द्वार चैपाल मे जाना हाल

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। हरदिल अजीज गरीबो के मसीहा सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने आपका सेवक आपके द्वार चैपाल कार्यक्रम के अन्तर्गत देवा ब्लॉक की ग्रामसभा कोडरी, बबुरहिया, भेडहापुरवा समेत कई ग्रामसभाओं में चैपाल लगा ग्रामीणों से सीधा जनसंवाद किया और ग्रामीणों की जनसमस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। इस अवसर पर विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार में समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए अनेकों जनकल्याण कारी योजनाएं 102 व 108 एंबुलेंस, छात्रों को मुफ्त लैपटॉप, 55 लाख परिवारों को समाजवादी पेंशन, किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई, जैसी योजनाएं पूरे प्रदेश में लागू की गई थी लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी सरकार सत्ता में आई है पूर्व की समाजवादी सरकार में चलाई गई अनेकों जनकल्याणकारी योजनओं को बंद कर प्रदेश की जनता को छलने का काम किया है। विधायक धर्मराज ने कहा कि प्रदेश की बीजेपी सरकार मे पिछड़ों, दलितो अल्पसंख्यकों का लगातार शोषण किया जा रहा है सरकार की तानाशाही के चलते आम जनमानस त्राहि त्राहि कर रहा है प्रदेश की जनता इन जुमलेबाजो को पूरी तरह समझ चुकी है और इस जनविरोधी सरकार को आगमी चुनाव में जड़ से उखाड़ फेकने का काम करेगी। इसके पश्चात विधायक धर्मराज ने घर घर जाकर लोगों से मुलाकात की एवम लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित निस्तारण किया। इस मौके पर मुख्य रूप से विनय कुमार यादव, एमपी निगम, कलावती, रामतेज रावत, आशीष रावत, अश्वनी रावत, लाल जी रावत समेत दर्जनों ग्रामीण जन मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!