प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है: गौरव रावत

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

बाराबंकी। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार देने के और राज्य में पूॅजी निवेश के झूठे दावे कर रही है। प्रदेश में विकास अवरूद्ध है किसान बदहाली का शिकार है भाजपा के शासन काल में। उक्त विचार अपने आवास पर समाजवादी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री के पद पर मोहना ग्राम के निवासी रवि तिवारी को मनोनयन पत्र देने के पश्चात जैदपुर विधायक गौरव कुमार रावत ने व्यक्त किया। गौरव रावत ने आगे कहा कि प्रदेश का नौजवान बेरोजगारी की मार झेल रहा है लाॅकडाउन के समय में तमाम संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी कर दी है नोटबन्दी, जीएसटी ने व्यापार चैपट कर दिया है सरकार ने अब सरकारी नौकारियों की भर्ती आउटसोर्स से कराने का इरादा किया है जिसमें पाॅच साल संविदा में नौकरी करनी होगी। यह युवा प्रतिभा को बंधुआ मजदूर बनाने की प्रक्रिया है जिसमें न तो पदनाम मिलेगा और न ही सेवा नियमावली 1999 के अनुमन्य लाभ नहीं मिलेगे। उक्त अवसर मुख्य रूप से मो. रिजवान संजय, पिंकू सैनी, अखिलेश यादव, मो. युनुस, सन्तराम रावत, अजय, अंकुर सिंह यादव, पंकज यादव, अजय वर्मा, ललित कुमार, रमापति, मनीष कुमार, गंगाराम, प्रेम कुमार समेत आदि लोग उपस्थित थे।,

कुलदीप कुमार शर्मा संवाददाता तहसील नवाबगंज बाराबंकी की रिपोर्ट

Don`t copy text!