वर्चुअल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की हुई रिकॉर्डिंग पद्मश्री रामबहादुर राय ने की कार्यक्रम की अध्यक्षता

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। गाँधी जयंती जयंती पर आयोजित होने वाले वर्चुअल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की आज रिकॉर्डिंग कराई गई। जश्न ए उर्दू के सौजन्य से आयोजित वर्चुअल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा सैयद फरहान वास्ती की देख रेख में संचालित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पद्मश्री रामबहादुर राय ने की। जोकि इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय कला केंद्र नई दिल्ली के अध्यक्ष है। वहीं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गांधीवादी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कमल मोरारका रहे। विशिष्ठ अतिथि के रुप में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक हेमंत शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। वर्चुअल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा की निजामत प्रख्यात शायर आलोक श्रीवास्तव ने की। मुशायरे में प्रमुख रूप से अंजुम बाराबंकवी (बाराबंकी), शाहिद अंजुम (ऊना, हिमांचल प्रदेश), तनवीर गाजी (मुम्बई), सैयद सरोश आसिफ (रामपुर), अहया भोजपुरी (भोजपुर, बिहार), शादाब उल्फत (बरेली), असलम राशिद (गुना, मध्य प्रदेश) वरुण आनंद (चंडीगढ़), नईम फराज (अकोला, महाराष्ट्र), माधव नूर (मुम्बई) ने अपने कलाम पेश किए। यह वर्चुअल कवि सम्मेलन एवं मुशायरा 2 अक्टूबर को गाँधी जयंती के मौके पर सायंकाल 7 बजे गाँधी भवन में प्रसारित किया जाएगा। रिकॉडिंग के मौके पर कार्यक्रम संयोजक राजनाथ शर्मा, गाँधी जयन्ती समारोह (कार्यक्रम) के अध्यक्ष हाजी मो उमेर किदवाई, पाटेश्वरी प्रसाद, विनय कुमार सिंह, मृत्युंजय शर्मा, सत्यवान वर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!