उत्तम सिंह के निधन पर हुई शोकसभा

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। एमएस एजुकेशनल सोसाइटी के उपाध्यक्ष विजयपाल सिंह उर्फ उत्तम वर्मा के निधन पर आजाद पब्लिक स्कूल में शोक सभा कर शोक संवेदना व्यक्त की गई तथा दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गयी। कस्बा रसौली निवासी उत्तम वर्मा सोसाइटी के उपाध्यक्ष थे जिनका गत दिनों बीमारी के कारण मृत्यु हो गयी शनिवार को विद्यालय प्रांगण में शोक सभा का आयोजन कर दुःख प्रकट किया गया। इस मौके पर सोसाइटी के संरक्षक अकरम जमाल रजजाकी, अध्यक्ष मुस्तफा खान, सचिव मो. शहीर खान, फिरोज आलम, शबनम खान आदि लोगो ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!