थाना समाधान दिवस में आये सात फरियाद

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

मसौली बाराबंकी। जिला प्रशासन द्वारा माह के दूसरे एव चैथे शनिवार को होने वाले थाना समाधान दिवस के क्रम में शनिवार को प्रभारी निरीक्षक विजेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित समाधान दिवस में सात फरियादियों ने फरियाद लगायी। ग्राम किंहौली निवासी ज्ञानसिंह शर्मा ने सार्वजनिक नाली पर अतिक्रमण की शिकायत की वही मलौली निवासी शिवकांत मिश्रा ने सार्वजनिक मार्ग, मसौली निवासी आशाराम ने छप्पर के विवाद की शिकायत की। बड़ागाँव निवासी सोनापति ने भूमि पैमाइश, रामचन्द्र रावत ने जलनिकासी, रामपाल पुत्र सुकई निवासी भूलभुलिया ने खेत की पैमाइश की गुहार लगायी। प्रभारी निरीक्षक ने मामलो के निस्तारण के लिए राजस्व एव पुलिस की संयुक्त टीम का गठन किया है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता मसौली बाराबंकी।

Don`t copy text!