पेड़ से युवक का शव लटकता मिला, क्षेत्र में दहशत

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

सिरौलीगौसपुर बाराबंकी। बीती रात सीतादेवी महाविद्यालय तिराहे के पास स्थित रामकुमार गुप्ता राइस मिल की बांउन्ड्री के निकट ग्राम बरोलिया के सूरज वर्मा 20वर्ष पुत्र लवकुमार वर्मा का शव राम सेवक गौतम के खेत की मेड पर लटकता हुआ मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे है। मृतक सूरज का मोबाइल गायब व स्वीच ऑफ बता रहा है। मृतक सूरज वर्मा के पिता लव कुमार वर्मा बताते है की रोज की भाॅति मेरा लडका सूरज जंहा पर मै लेटा था ठीक उसी के सामनें रखे फूस के बंगले मे लेटा हुआ था ।रात ग्यारह बजे तक लडके को देखा उसके बाद लवकुमार खेत की रखवाली को चले गये जब सुबह लडके को नही देखा तो पिता खेत की ओर देखने गये तो राम सेवक गौतम के खेत की मेड पर सूरज का शव लटकता देखा मेड पर दोनों पैर रखे हुये थे जबान नही निकली थी फांसी वाली बृत्ति नही दिख रही थी। लवकुमार ने कोतवाली बदोसरांय पुलिस को सूचित किया। मौके पर पंहुचे प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने मृतक के शव को पेंड से नीचे उतरवा कर अपने कब्जे मे लेकर पंचायत नामा भरवाकर शव को पोस्ट मार्टम के लिये भिजवा दिया है। इस मामले मे एस एच ओ सुधीर कुमार सिंह ने बताया है कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जायेगी।

नेवाज अंसारी संवाददाता एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

 

Don`t copy text!