कोटेदार की दबंगई राशन कम देने के साथ ही ग्रामीणों को देता है जाती सूचक गाली कब होगी कार्यवाही, अधिकारी ही कोटेदार को दे रहे संरक्षण
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)
बाराबंकी। जहां एक तरफ सरकार कोरोना काल मे गरीबो को मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है तो वही कुछ कोटेदार आपदा को अवसर में बदलते हुए गरीबो के हिस्से का राशन काट कर अपनी जेबें भरने में लगे हैंग्रामीणों ने बताया कि खाद विभाग के अधिकारियों की मिली भगत से अपात्रों के भी राशन कार्ड बनाये हुए जिनमे मुख्यतरू बड़े काश्तकार और सरकारी कर्मचारियों के भी राशन कार्ड बने हुए और गरीबों के राशन कार्ड से यूनिट कम कर दिये गये हैं।सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर बिना सोशल डिस्टेंसिंग,बिना मास्क और बगैर सैनिटाइजर के कोरोना महामारी को बढ़ावा देते हुए राशन का वितरण किया जा रहा है। बताते चले कि जनपद बाराबंकी में तहसील रामनगर क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत अमलोरा में सरकारी सस्ते गल्ले के दुकानदार राकेश कुमार पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि कोटेदार राकेश कुमार प्रत्येक राशन कार्ड पर 2से 3किलो राशन राशन कम देते हैं चना भी 1.500 ग्राम से 1 किलो 800 ग्राम दे रहा है और बॉयोमेट्रिक मशीन खराब होने का बहाना बताकर दुकान से ग्रामीणों को भगा देते हैं। पिछड़ी जाति के कुछ ग्रामीणों ने यह भी बताया कि जब वह राशन लेने कोटेदार यहाँ जाते हैं तो कोटेदार द्वारा राशन कम दिया जाता है और आपत्ति करने पर जातिसूचक गालियां देते हुए दुकान से भगा दिया जाता है।फिलहाल इस प्रकरण की जानकारी पर कोटेदार राकेश कुमार द्वारा बताया कि बॉयोमेट्रिक मशीन की बैटरी खराब हो गयी,और राशन हम ग्रामीणों की मर्जी से काटते हैं। वहीं जब इस सम्बंध में सप्लाई इंस्पेक्टर प्रभाष तिवारी से बात की गई तो बताया गया कि ऐसी मौखिक शिकायतें तो आती रहती हैं ग्रामीणों हमे लिखित शिकायत करें अब रोज ग्रामपंचयते तो चेक कर नही सकते हैं और हम तो अभी छूट्टी पर हैं ग्रामीण हमसे लिखित शिकायत करें।वहीं इस सम्बंध में हमारे संवाददाता के द्वारा जिला पूर्ति अधिकारी एस. वी.से बात की गई तो बताया गया कि ग्रामीण अपनी शिकायत सही प्लेटफॉर्म पर करें।हमसे लिखित शिकायत करें या 1076 पर करें तो करवाई की जाएगी।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

