बीजेपी सरकार नफरत फैला कर भाईचारे को समाप्त कर रही है: सुरेश यादव

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

बाराबंकी। युवा देश ही नहीं समाजवादी पार्टी की रीढ़ है, किसी भी राष्ट्र एवं प्रांत की मजबूती के लिए युवाओं का विकास जरूरी है उक्त कथन सदर विधानसभा कार्यालय पर नवगठित अल्पसंख्यक सभा नगर कमेटी के सदस्यों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने कही। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री काल में युवाओं के विकास के अनेकों सरहनीय कार्य किए गए थे उनको राजनैतिक एवं आर्थिक मजबूती प्रदान करने के लिए दर्जनों योजनाएं चलाई गई थी । विधायक धर्मराज ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सत्ता में रहते प्रदेश ने विकास की नई ऊंचाइयों को छुआ था,लेकिन जब से प्रदेश में बीजेपी की जनविरोधी सरकार आई है तब से प्रदेश का विकास का ब्रेक लगा हुआ है । प्रदेश के मुख्यमंत्री जनता की समस्याओं के निदान के बजाए महज झूठे वादों से प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहे है । विधायक धर्मराज ने कहा कि पूर्ववर्ती सपा सरकार के कार्यकाल में डॉ राम मनोहर लोहिया के सिद्धांतो को अमली जामा पहनाते हुए किसानों, नौजवानों, महिलाओं, छात्रों, पिछड़ों, दलितों को नई पहचान दिया गया था लेकिन प्रदेश की वर्तमान सरकार नफरत फैला कर आपसी भाईचारे को समाप्त करने के नए नए हथकंडे अपना रही है। इस अवसर पर मुख्य रूप से हफीज सलमानी, शमीम खान, मो शुएब, मो जावेद, दानिश अहमद, आजम मलिक, शकील सलमानी, अकील अहमद, दीपक गुप्ता, बाबुल मिश्रा, हिमांशु वर्मा विक्की, जसवंत यादव, मुन्ना यादव, वीरेंद्र यादव, युसुफ अब्दुल्ला समेत कई लोग मौजूद रहे।

मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

Don`t copy text!