बाराबंकी। नगर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर मोबाइल चोर को किया गया गिरफ्तार उसके कब्जे से चोरी के दस मोबाइल फोन बरामद कर जेल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर के मोहल्ला नाला पीरबटावन निवासी शंकर पुत्र कल्लू चैहान एक शातिर किस्म का अपराधी है शंकर पुरे जनपद मे घूम घूमकर मोबाइल चोरी करता था और राह चलते व्यक्ति को ओने पौने दामों मे बेच देता था। आखिर शातिर चोर शंकर पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया प्रभारी चैकी मण्डी अभिमन्यु शुक्ला पुलिस टीम के साथ गश्त पर निकले। तभी मुखबिर की सूचना पर चन्दना रोड मोड़ के पास अभियुक्त शंकर को धरदबौचा चैकी प्रभारी अभिमन्यु शुक्ला ने उसके पास से मौके पर ही दस मोबाइल बरामद कर लिया। प्रभारी शुक्ला ने बताया की शंकर के पास से कई माहगे मोबाइल मिला है। आपको बताते चले की जनपद मे लगातार हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस परेशान थी। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक डॉ अरविन्द चतुर्वेदी ने जल्द से जल्द मोबाइल चोर को पकड़ने के आदेश दिये। जिसको देखते हुए पुलिस हरकत मे आई और शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
मामुन अंसारी जिला ब्यूरो बाराबंकी(एस0एम0 न्यूज 24 टाइम्स)

