वन्य प्राणि सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 01 से 07 अक्टूबर तक

शमीम अंसारी: एसएम न्यूज24टाइम्स .

बहराइच 29 सितम्बर। वन संरक्षक/प्रभागीय वनाधिकारी कतर्निया वन्यजीव प्रभाग जी.पी. सिंह ने बताया कि आम जन एवं छात्रों में वन सम्पदा एवं वन प्रणाणियों के सुरक्षा के प्रति जन जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 01 से 07 अक्टूबर तक वन्य प्राणि सप्ताह मनाया जायेगा।
डीएफओ श्री सिंह ने बताया कि 01, 03 व 04 अक्टूबर को क्रमशः मोतीपुर, ककरहा व सुजौली रेंज अन्तर्गत एक इण्टर कालेज में जहां आनलाइन पढ़ाई हो रही है क्षेत्रीय वन अधिकारी द्वारा वन्य जीव संरक्षण विषय पर आनलाइन लेक्चर कराया जायेगा। 02 अक्टूबर को गांधी जयन्ती के अवसर पर प्रत्येक रेंज में समस्त वन कर्मियों व दैनिक कर्मियों द्वारा वन्य प्राणि सप्ताह विषय पर परिचर्चा रणनीति एंव समीक्षा का कार्य किया जायेगा। समस्त रेंज, वन ग्राम समिति एवं ईको विकास समिति में 05 अक्टूबर को क्षेत्रीय वन अधिकारी अपनी-अपनी रेंजों के अन्तर्गत ईको विकास समितियों सहित समस्त सदस्य व वालिनटीयर को आमंत्रित कर वन्य जीव सप्ताह पर चर्चा की जायेगी।
इसी प्रकार 06 अक्टूबर को समस्त क्षेत्रीय वन अधिकारियों द्वारा सभी वन ग्राम समितियों एवं ईको विकास समितियों के गांव में एक परिचर्चा आयोजित करायी जायेगी जिसमें वन दरोगा, सेक्शन अधिकारी प्रतिभाग करेंगे। परिचर्चा में राष्ट्रीय पक्षी सारस, राज्य वन्य पशु बारहसिंघा, राष्ट्रीय जलीय जीव डाल्फिन,सर्प, हाथी, तेन्दुआ आदि के महत्व पर प्रकाश डाला जायेगा। कतर्नियाघाट रेंज ईको अवेयरनेस सेन्टर में 07 अक्टूबर को एसएसबी, एसटीपीएफ, स्थानीय पुलिस, समस्त क्षेत्रीय वनअधिकारी, चुनिंदा गणमान्य व्यक्तियों के साथ सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करते हुए पूर्वान्ह 11ः00 बजे वन्य प्राणि सप्ताह 2020 की उपयोगिता पर गोष्ठी तथा आनलाइन परिचर्चा/प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरण का कार्यक्रम किया जायेगा। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूएफ, डब्ल्यूटीआई व पशु चिकित्सक आदि भी भाग लेगें।

Don`t copy text!