एनटीपीसी की मासिक बैठक सम्पन्न

बहराइच 29 सितम्बर। राष्ट्रीय तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय सभाकक्ष में सीएमओ डॉ सुरेश सिंह की अध्यक्षता में मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान तम्बाकू से हो रहे रोगों, रक्तचाप, अनिद्रा, कैंसर जैसे बीमारियो के बारे मे बताया गया और युवाओ में बढ़ रहे तंम्बाकू के प्रचलन के बारे में चिंता व्यक्त की गई।
एनटीपीसी कार्यक्रम के नोडल डॉ वीपी वर्मा ने बताया कि तम्बाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत तम्बाकू नियंत्रण अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत सभी सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान को प्रतिबंधित किया गया है। धारा 6 के अन्तर्गत सभी शिक्षण संस्थानों के 100 गज के दायरे में, नाबालिगों द्वारा तम्बाकू के क्रय तथा विक्रय पर प्रतिबंध है। उन्होंने यह भी बताया कि तम्बाकू छोड़ने के लिए जिला चिकित्सालय में एनसीडी कार्यक्रम अंतर्गत संचालित कक्ष संख्या 8 व 9 में ओपीडी दिवसों में सम्पर्क कर सकते है।तम्बाकू छोड़ने के उपायो एवं कोटपा अधिनियम 2013 के बारे मे विस्तार से चर्चा की गयी। तम्बाकू छोड़ने हेतु टोल फ्रीनंबर 1800112356 बताया गया जिससे तंबाकू छोड़ने सम्बंधित जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
बैठक में डा. योगिता जैन, डा. पी के बांदिल, डा. अनिल कुमार, डॉ पी तिवारी, डा. विजित जैसवाल, स्वास्थ्य सूचना अधिकारी रवीन्द्र त्यागी, एफएलसी विवेक श्रीवास्तव, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ रियाजुल हक, सलाहकार पुनीत शर्मा, एलटी संतोष सिंह, नर्सिंग ऑफिसर ब्रिज प्रकाश व प्रवीण कुमार समेत मेंटल हेल्थ की टीम मौजूद रही।

Don`t copy text!